पाप करने वालों पर भी भगवान कृपा क्यों करते हैं?

पाप करने वालों पर भी भगवान कृपा क्यों करते हैं?

Read in English

हमारे बुरे / गलत कर्म करने पर भी भगवान हम पर कृपा क्यों करते हैं?

चाहे कुछ भी हो जाए भगवान कृपा ही करते हैं क्योंकि कृपा करना उनका स्वभाव है । अपने स्वभाव के कारण भगवान् जीव को सभी आवश्यकताएँ जैसे हवा, पानी, अन्न आदि प्रदान करते हैं। केवल मनुषयों को ही नहीं पौधों, जानवरों सहित सभी जीवित प्राणियों के लिये प्रबंध करते हैं । हालाँकि, ईश्वर सर्वशक्तिमान है तथा हमारा हितैषी है, फिर भी कुछ लोग ऐसे हैं जो उस पर विश्वास नहीं करते हैं । कुछ तो व्यर्थ में ही उसे गाली भी देते हैं और उस पर आरोप लगाते हैं। वह उनको भी शुद्ध जल, वायु आदि से वंचित करके दण्डित नहीं करते । इन आवश्यक चीजों को उनके लिए जहरीला भी नहीं बनाते हैं। यह उनके अकारण-करुण स्वभाव के कारण है।

जैसे एक ममतामयी माँ, अपने आज्ञाकारी बालक को और अवज्ञाकारी बालक दोनों को हमेशा एक जैसा भोजन देती है ।  अवज्ञाकारी बालक के दुर्व्यवहार को सुधारने हेतु वह उस पर क्रोध भी करती है । इसी प्रकार ईश्वर, जो हमारे सनातन पिता और माता हैं, अपने सभी बच्चों को जीवन की सभी ज़रूरतें प्रदान करते हैं, उनके कार्यों की परवाह किए बिना । इसके अलावा, जिस तरह एक माँ अपने सबसे आज्ञाकारी और अच्छे आचरण वाले बच्चे को विशेष उपहार देती है, उसी तरह भगवान उन लोगों को विशेष कृपा कर​ते हैं जो अच्छे होते हैं और बिना किसी स्वार्थ  के भगवान के शरणागत रहते हैं। 

अतः विशेष कृपा केवल उनकी शरणागति करने से ही प्राप्त होती है ।